Ayushman Bharat Yojana 2026: क्या आप जानते हैं कि एक छोटा सा कार्ड आपकी बीमारी में 5 लाख रुपये तक का खर्चा बचा सकता है? जी हाँ, हम बात कर रहे हैं आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड (Ayushman Bharat Golden Card) की।
आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card), जिसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के नाम से भी जाना जाता है, भारत सरकार द्वारा शुरू की गई दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है। सरल शब्दों में कहें तो यह गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड है। सरकार ने अब नियम बहुत आसान कर दिए हैं। अब आप खुद अपने मोबाइल से या नजदीकी CSC Center पर जाकर अपना कार्ड बनवा सकते हैं। अगर आपके घर में कोई बीमार है या किसी को ऑपरेशन की जरूरत है तो एक बार आयुष्मान कार्ड की लिस्ट में जरूर चेक करे कि उनका नाम है या नहीं आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि Ayushman Card Kaise Banaye और नई लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें।
Personal experience : चलो छोटी सी कहानी बताता हूं इसी आयुष्मान कार्ड कार्ड से जुड़ी है मेरी दादी जिनके घुटने खराब हो गए थे जिन्हें जमीन पर पर हाथ के सहारे रेंगते हुए चलना पड़ने लगा दवाई, Physiotherapy सब कराने के बाद भी कुछ खास फर्क नहीं पड़ा उनके घुटने बदलने के 3 लाख लगने वाले थे सिर्फ घुटने के बाकी दवाई Hospital और Physiotherapy वगैरा होती है ऑपरेशन के बाद उन सबके खर्च अलग क्योंकि उनकी उम्र 70 साल से ज्यादा थी और 70 साल से ज्यादा सभी का आयुष्मान कार्ड बन जाता है तो मैने उनका ये कार्ड बना लिया और घुटने फ्री में बदले गए हालांकि दवाई और Physiotherapy के लगे लेकिन 3 लाख की बचत हुई और वो आज पैरों पर चल रही है
तो चलिए पढ़ते है और जानते हैं सबकुछ आयुष्मान कार्ड के बारे में

महत्वपूर्ण जानकारी (Key Highlights)
| विवरण (Details) | जानकारी (Information) |
| योजना का नाम | आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना (PM-JAY) |
| लाभ (Benefits) | सालाना ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज |
| लाभार्थी | गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार (BPL/Ration Card Holders) |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन (Beneficiary Portal) और CSC केंद्र |
| ऑफिसियल वेबसाइट | beneficiary.nha.gov.in |
आयुष्मान कार्ड के फायदे (Benefits of Ayushman Card)
- 5 लाख का मुफ्त इलाज: आप सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में साल भर में ₹5 लाख तक का इलाज मुफ्त करवा सकते हैं।
- पूरा परिवार कवर: इसमें परिवार के सदस्यों की संख्या या उम्र की कोई सीमा नहीं है।
- कैशलेस सुविधा: अस्पताल में भर्ती होने पर आपको अपनी जेब से एक भी पैसा नहीं देना होगा।
- देश भर में मान्य: आप अपने गाँव का कार्ड लेकर दिल्ली या मुंबई के बड़े अस्पतालों में भी इलाज करा सकते हैं।
पात्रता और जरूरी दस्तावेज (Eligibility & Documents)
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए:
- आधार कार्ड (Aadhar Card) – मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए।
- राशन कार्ड (Ration Card) – जिसमें परिवार के सभी सदस्यों का नाम हो।
- मोबाइल नंबर (OTP वेरिफिकेशन के लिए)।
- पुराना पीएम लेटर (अगर आपके पास 2011 की लिस्ट वाला लेटर है)।
CSC VLE के लिए जरूरी बात (Commission & Fees)
अगर आप एक CSC VLE हैं, तो यह अपडेट आपके लिए जरूरी है:
- Registration Fee: लाभार्थियों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाना अब मुफ्त है।
- Print Charge: कार्ड प्रिंट करके देने के लिए आप ग्राहक से सरकारी नियमानुसार (जैसे ₹10-₹20) पेपर/लेमिनेशन चार्ज ले सकते हैं।
- Commission: VLE को प्रति KYC अपडेट या कार्ड डिलीवरी पर CSC SPV द्वारा निर्धारित कमीशन मिलता है।
Ayushman Card ऑनलाइन कैसे बनाएँ? (Step-by-Step Process)
सरकार ने नया पोर्टल (beneficiary.nha.gov.in) लॉन्च किया है। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- पोर्टल पर जाएं: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट [beneficiary.nha.gov.in] पर जाएं।
- लॉगिन करें:
- ‘Beneficiary’ विकल्प चुनें।
- अपना मोबाइल नंबर डालें और OTP वेरीफाई करें।
- नाम सर्च करें:
- अपना राज्य (State) और जिला (District) चुनें।
- Search By में ‘Family ID’ (Ration Card No) या ‘Aadhar Number’ चुनें।
- E-KYC करें:
- लिस्ट में नाम मिलने पर सामने ‘Action’ बटन पर क्लिक करें।
- ‘Aadhar OTP’ के जरिए E-KYC पूरा करें।
- फोटो और सबमिट: अपनी लाइव फोटो कैप्चर करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
- डाउनलोड: अप्रूवल मिलने के बाद (कभी-कभी तुरंत या 24 घंटे में) आप वहीं से कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजेक्ट होने के कारण (Common Mistakes)
अक्सर लोग ये गलतियां करते हैं जिससे उनका कार्ड नहीं बनता:
- आधार में नाम गलत होना: राशन कार्ड और आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग (Spelling) अलग-अलग होना।
- OTP न आना: आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक न होना।
- साफ फोटो न होना: लाइव फोटो लेते समय अंधेरा होना या चेहरा साफ न दिखना।
महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)
- Our Offical link : Link Here
- Download Ayushman App: Click Here
- Official Website: Click Here
आयुष्मान कार्ड क्या है?
यह भारत सरकार की ‘आयुष्मान भारत योजना’ (PMJAY) के तहत जारी किया जाने वाला हेल्थ कार्ड है। इसके जरिए पात्र परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा (Health Insurance) मिलता है।
आयुष्मान कार्ड से क्या सुविधाएं मिलती हैं और क्या सारे खर्चे पूरे होते हैं?
इसमें भर्ती होने (Hospitalization) का खर्च, डॉक्टर की फीस, दवाइयां और जांच शामिल हैं।
भर्ती होने से 3 दिन पहले और डिस्चार्ज होने के 15 दिन बाद तक का खर्च भी इसमें कवर होता है।
नोट: ओपीडी (OPD) यानी बिना भर्ती हुए इलाज का खर्च इसमें शामिल नहीं होता है।
आयुष्मान कार्ड में 1 साल में कितना पैसा मिलता है और इसे कितनी बार इस्तेमाल कर सकते हैं?
एक साल में पूरे परिवार के लिए 5 लाख रुपये का कवर मिलता है। आप इसे साल में कितनी भी बार इस्तेमाल कर सकते हैं, जब तक कि 5 लाख रुपये की लिमिट खत्म न हो जाए। इसमें मेरा सुझाव रहेगा sbi sanjeevani health insurance लेना आयुष्मान कार्ड की लिमिट खत्म होने से पहले अगर ये ले लेते है तो 5 लाख की लिमिट बढ़ जाएगी यानी 5+5=10
आयुष्मान कार्ड के लिए कौन पात्र (Eligible) है?
जिनका नाम SECC 2011 लिस्ट में है, जैसे:
भूमिहीन मजदूर, दिहाड़ी मजदूर।
कच्चे मकानों में रहने वाले ग्रामीण।
SC/ST परिवार।
जिनके घर में 16-59 वर्ष का कोई पुरुष सदस्य नहीं है।
अब 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्ग (आय की कोई सीमा नहीं) भी इसके पात्र हैं।
या फिर हरियाणा के वो लोग जिनकी फैमिली आईडी में आय 180000 से कम हो
आयुष्मान कार्ड किन लोगों का नहीं बन सकता है?
जो लोग इनकम टैक्स (Income Tax) भरते हैं।
सरकारी कर्मचारी (Govt. Employees) और पेंशनर्स।
जिनकी मासिक आय 10,000 रुपये से अधिक है (संगठित क्षेत्र में)।
जिनके पास पक्का मकान, लैंडलाइन फोन या फ्रिज है (कुछ शर्तों के अनुसार)।
आयुष्मान की पात्रता (Eligibility) कैसे चेक करें?
आप PMJAY की आधिकारिक वेबसाइट (pmjay.gov.in) पर ‘Am I Eligible’ विकल्प चुनकर या Ayushman App डाउनलोड करके अपना मोबाइल नंबर/राशन कार्ड नंबर डालकर पात्रता चेक कर सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?
आधार कार्ड (Aadhaar Card) – मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए।
राशन कार्ड (Ration Card)/ फॅमिली आईडी
मोबाइल नंबर।
घर बैठे मोबाइल से आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
Ayushman App डाउनलोड करें।
‘Beneficiary’ के रूप में लॉगिन करें।
आधार या राशन कार्ड से अपना नाम सर्च करें।
e-KYC प्रक्रिया पूरी करें (आधार OTP के जरिए)।
अप्रूवल मिलने के बाद कार्ड डाउनलोड करें।
आयुष्मान कार्ड बनवाने का खर्च कितना है?
सरकारी अस्पताल में यह मुफ्त बनता है। CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) पर आपको प्रिंट निकलवाने के लिए लगभग 30 रुपये देने पड़ सकते हैं। खुद मोबाइल से बनाने पर कोई खर्च नहीं है।
आयुष्मान वय वंदना कार्ड (70+ वर्ष) के लिए आवेदन कैसे करें?
70 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए अलग से कार्ड बनता है। इसके लिए Ayushman App पर जाकर आधार कार्ड के जरिए e-KYC करें। इसमें परिवार की आय का कोई बंधन नहीं है।
इमरजेंसी में आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं?
यदि मरीज अस्पताल में भर्ती है और उसका नाम लिस्ट में है लेकिन कार्ड नहीं बना है, तो अस्पताल में मौजूद ‘आयुष्मान मित्र’ (Ayushman Mitra) से संपर्क करें। वे आधार कार्ड और राशन कार्ड के जरिए तुरंत e-KYC करके कार्ड जनरेट कर सकते हैं ताकि इलाज शुरू हो सके।
क्या आयुष्मान कार्ड प्राइवेट अस्पतालों में भी चलता है?
हाँ, लेकिन केवल उन प्राइवेट अस्पतालों में जो इस योजना के तहत सूचीबद्ध (Empanelled) हैं। आप PMJAY ऐप या वेबसाइट पर अस्पतालों की लिस्ट देख सकते हैं।
क्या मैं अपने राज्य का आयुष्मान कार्ड दूसरे राज्य में इस्तेमाल कर सकता हूँ?
हाँ, यह योजना पूरे भारत में लागू (Portability) है। आप किसी भी राज्य के सूचीबद्ध अस्पताल में अपना कार्ड दिखाकर इलाज करा सकते हैं।
निष्कर्ष (Conclusion)
दोस्तों, बीमारी बताकर नहीं आती। इसलिए आज ही अपना और अपने परिवार का आयुष्मान कार्ड जरूर बनवा लें। अगर आपको लिस्ट में नाम खोजने में दिक्कत आ रही है, तो अपने नजदीकी CSC Center पर संपर्क करें।
Jai Hind, Jai Digital India!