CSC केंद्र पर मिलने वाली सभी सरकारी और निजी सेवाओं की पूरी रेट लिस्ट देखें — सरकारी शुल्क, सुविधा शुल्क और VLE कमाई की पूरी जानकारी हिंदी में।
भारत सरकार की डिजिटल इंडिया पहल के अंदर स्थापित CSC (Common Service Center) आज देशभर के ग्रामीण और शहरी इलाकों के नागरिकों को सरकारी और निजी सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं।
इन सेंटरों का संचालन VLE (Village Level Entrepreneur) करते हैं, जो नागरिकों को सरकारी सेवाएँ प्रदान कराने के साथ-साथ रोजगार का अवसर भी देते हैं।
Table of Contents
CSC सेवाओं के दो प्रकार के शुल्क होते हैं:-
- सरकारी शुल्क (Statutory Fee): सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क।
- सुविधा शुल्क (Convenience Fee): ये CSC संचालक द्वारा अपने समय, मेहनत, इंटरनेट और बिजली खर्चों की पूर्ति के लिए लिया गया अतिरिक्त शुल्क होता है।
नोट: नीचे दी गई रेट लिस्ट अनुमानित (Estimated) है और राज्य, सेवा प्रदाता, तथा स्थान के अनुसार शुल्कों में अंतर हो सकता है।
आम नागरिक सेवाएँ
| सेवा | सरकारी शुल्क | सुविधा शुल्क | कुल अनुमानित शुल्क |
| कार्ड प्रिंट+लैमिनेसन | ___ | 50 | 50 |
| PVC आधार कार्ड ऑर्डर | 50 | 20 | 70 |
| पैन कार्ड आवेदन | 107 | 50-150 | 200-250 |
| पासपोर्ट आवेदन सहायता | सरकारी शुल्क | 100-200 | शुल्क+200 |
| आयुष्मान भारत कार्ड | 0 | 30-50 | 30-50 |
| ई-श्रम कार्ड पंजीकरण | 0 | 30-50 | 30-50 |
| प्रमाणपत्र (आय/जाति/निवास) | 20-50 | 50-100 | राज्य शुल्क+100 |
वित्तीय और बैंकिंग सेवाएँ (Financial Inclusion & Banking)
CSC सेंटर ग्रामीण बैंकिंग सेवाओं को बढ़ावा देते हैं। इन सेवाओं से CSC संचालक कमीशन के रूप में आय अर्जित करते हैं।
| सेवा | सरकारी शुल्क | सुविधा शुल्क | कुल अनुमानित शुल्क |
| AEPS (DigiPay) नकद निकासी | 0 | 0 | 10 प्रति ₹1000 |
| मनी ट्रांसफर (DMT) | 1% | 1 | 15-20 प्रति ₹1000 |
| बैंक खाता खोलना | 450-500 | 100 | 500+100 |
| जीवन बीमा (PMJJBY/PMSBY) | 20-330 | 0-10 | कमीशन आधारित |
| वाहन बीमा | प्रीमियम राशि | 50-100 | प्रीमियम कमीशन+100 |
| पेंशन (NPS/APY) | प्रीमियम राशि | 50-100 | प्रीमियम राशि+100 |
| CIBIL स्कोर रिपोर्ट | 100-550 | 50-100 | राज्य शुल्क+100 |
यूटिलिटी, यात्रा और शिक्षा सेवाएँ (Utility, Travel & Education)
इन सभी सेवाओं के माध्यम से ग्राहक दैनिक जरूरतों जैसे बिल भुगतान, टिकट बुकिंग और शिक्षा से जुड़ी सुविधाओं का लाभ उठाते हैं।
| सेवा | सरकारी शुल्क | सुविधा शुल्क | कुल अनुमानित शुल्क |
| बिजली/पानी/गैस बिल भुगतान | 0 | 10 | 10 |
| मोबाइल/DTH/FASTag रिचार्ज | 0 | 1-5 | कमीशन (0.5-3%) |
| रेलवे टिकट (स्लीपर क्लास) | टिकट+20 | 50-70 | किराया+100 |
| रेलवे टिकट (AC क्लास) | टिकट+40 | 60-80 | किराया+100 |
| बस/एयर टिकट बुकिंग | किराया | 50-100 | किराया+100 |
व्यावसायिक और अन्य सेवाएँ (Business & Miscellaneous)
यह श्रेणी उन सेवाओं से जुड़ी है जो VLEs को अतिरिक्त आय दिलाने में मदद करती हैं।
| सेवा | सरकारी शुल्क | सुविधा शुल्क | कुल अनुमानित शुल्क |
| MSME / Udyam Registration | 0 | 100-200 | 200 |
| A4 ब्लैक एंड वाइट प्रिंट | 0 | 3-5 | 5 |
| A4 कलर प्रिंट | 0 | 7-15 | 15 |
| स्कैनिंग / फोटोकॉपी | 0 | 3-5 | 5 |
| पासपोर्ट साइज फोटो (4–6 पीस) | 0 | 40-70 | 70 |
| दस्तावेज़ अपलोड / ऑनलाइन फॉर्म | 0 | 10-30 | 30 |
| सरकारी/निजी जॉब फॉर्म भरना | फॉर्म शुल्क | 50-150 | 150+फॉर्म |
CSC संचालकों के लिए दिशानिर्देश
- रेट चार्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें: हर CSC केंद्र पर रेट लिस्ट स्पष्ट रूप से लगाना अनिवार्य है।
- सुविधा शुल्क में पारदर्शिता रखें: ग्राहक को सरकारी और सुविधा शुल्क अलग-अलग बताना जरूरी है।
- अनुचित शुल्क न लें: CSC संचालन के नियमों के अनुसार ₹10–₹100 तक का शुल्क ही सामान्य माना जाता है।
- राज्यवार अंतर को समझें: सभी e-District सेवाओं (जैसे जाति या निवास प्रमाणपत्र) के शुल्क राज्य सरकार तय करती है।
निष्कर्ष
CSC केंद्र न केवल नागरिकों को सरकारी सेवाएँ आसान बनाते हैं, बल्कि ये ग्रामीण भारत में डिजिटल सशक्तिकरण और रोजगार के बड़े माध्यम हैं।
एक पारदर्शी और उचित रेट लिस्ट ग्राहकों का भरोसा बढ़ाती है और VLE की प्रतिष्ठा को मजबूत बनाती है।
हर CSC संचालक को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी दरें स्पष्ट रूप से प्रदर्शित हों और कोई छिपा हुआ शुल्क न लिया जाए।
FAQs
क्या CSC की रेट लिस्ट सरकार तय करती है?
हाँ, सेवाओं के सरकारी शुल्क तय हैं, लेकिन सुविधा शुल्क CSC संचालक स्वयं निर्धारित करते हैं।
क्या सुविधा शुल्क लेना वैध है?
हाँ, यदि शुल्क पारदर्शी और उचित है तो यह वैध है।
क्या सभी CSC सेवाएँ हर राज्य में समान हैं?
नहीं, कुछ सेवाएँ जैसे e-District प्रमाणपत्र राज्य अनुसार अलग हो सकती हैं।
क्या CSC रसीद देना जरूरी है?
हाँ, हर सेवा के लिए ग्राहक को रसीद देना जरुरी है।
क्या यह रेट लिस्ट प्रिंट करके लगाई जा सकती है?
हाँ, यह सूची प्रिंट करके दुकान या केंद्र पर लगाई जा सकती है ताकि ग्राहकों को पारदर्शी जानकारी मिले।
1 thought on “CSC सेवाओं की रेट लिस्ट 2025 | Common Service Center Services and Charges in Hindi”